Friday, September 4, 2026

सौरभ बहुगुणा ने दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। सितारगंज में जिला दिव्यांग पुनर्वास शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सौरभ बहुगुणा विधायक सितारगंज  के कैंप कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनों 5 ट्राई साइकिल4 व्हीलचेयर 2बैसाखी 5कान की मशीन 2छड़ी आदि माननीय विधायक  द्वारा वितरण किया गया आज 45 दिव्यांगजन को कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण हुआ और 30 दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिं नगर के स्टाफ द्वारा बनाए गए साथ ही स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनों को जलपान की व्यवस्था की गई इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सतीश कुमार चौहान समाज कल्याण के सतपाल बत्रा,उमेश  सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती शांति जोशी विधायक प्रतिनिधि मनीष  स्पार्क मिंडा फाउंडेशन टीम के  गौरव कोपल सविता  आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.