Friday, September 4, 2026

हरदासपुर में विधायक ने चौपाल लगा सुनी जनसमस्याएं 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम हरदासपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली एवं जनहित से जुड़ी कई समस्याएं उठाई। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ठुकराल ने हरदासपुर से बसंतीपुर तक पौने 2 किलोमीटर सड़क और विधायक निधि से मंदिर में सुंदरीकरण के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही अन्य समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर उन्होंने विशेष रूप से फोकस किया है। कई सड़कों का निर्माण हो चुका है अभी कई और सड़कों का निर्माण जल्द होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें बहुत जरूरी है इसी लिए वह ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राजकुमार चौधरी, मनोज मिस्त्री, कदम सिंह, रमेन हाल्दार, अन्नू मण्डल, अम्बर, प्रश्नजीत माझी, विश्वजीत, कमल माझ, धर्मवीर, अंकुश, दलीप अधिकारी, गोविंद गौसाई, मनोरंजन साना, देवाशीष, गोविंद मण्डल, तपस, नित्यानंद,मनोज मण्डल, गणेश हाल्दार, सुधीर, मनोहर राय, कृष्ण जयधर,बादल राय, गोविंद मण्डल, ईश्वर देव, महाजन यादव, विश्वजीत मांझी, राकेश, मुकुल, राजेश बजाज, विभूती मण्डल, बबलू, विश्वजीत, नेपाल, विशाल, अनूप, अभिषेक, बादल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.