Friday, September 4, 2026

एसडीएम और विकास शर्मा ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।रोडवेज से निलंबित 2 कर्मचारी तारा सिंह और रूप सिंह जो पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने और उप जिला अधिकारी विशाल मिश्रा ने जूस पिलाकर उनका अनशन  समाप्त कराया

रोडवेज द्वारा कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने रोडवेज की जगह पर कब्जा कर रखा है इसलिए उन्हें निलंबित किया जाता है लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि वह नजूल की जगह पर रह रहे हैं जबकि रोडवेज का उस जगह से कोई लेना देना नहीं है।

कल कर्मचारियों के परिजन भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा से मिले और सारी बात बताई विकास शर्मा ने माननीय परिवहन मंत्री यशपाल आर्य जी से फोन पर बात की माननीय मंत्री जी ने सारे डॉक्यूमेंट लेकर परिवार को अपने घर पर बुलवाया और एआरएम को पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार में किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्याय अवश्य मिलेगा।इस दौरान कर्मचारियों के परिजनों के अलावा रोडवेज के एआरएम राकेश भी उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.