Friday, September 4, 2026

2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि वह बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी श्रीमती शर्मा रमपुरा में कांग्रेस नेता विजय गुप्ता के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया बाद में श्रीमती शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा की उन्होंने प्रत्येक बूथ पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नियुक्त करने के लिए महिलाओं से भी चर्चा की इस अवसर पर निगम पार्षद अमित मिश्रा बिट्टू नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद कालीचरण बाल्मीकि पूर्व पार्षद श्रीमती प्रेमवती कोली निगम पार्षद प्रतिनिधि परवेज कुरैशी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज रानी कोमिल राम कोली शंकर कोली राजू कोली हरपाल सिंह संजय सिंह गब्बर कोली पप्पू कोली राहुल वाल्मीकि शानू दिनेश जमुना और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.