Friday, September 4, 2026

दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने में उत्तराखंड रेड से येलो जोन में पहुंचा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के मामले में कुछ समय पहले तक प्रदेश भर में रेड जोन में आने वाला उत्तराखंड दिव्यांग पुनर्वस केन्द्रों के कर्मचारियों की मेहनत के बूते पर अब येलो जोन में आ गया है। यह जानकार उधम सिंह नगर जिले के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नोडल अधिकारी सतीश कुमार ने दी।         सतीश कुमार के अनुसार पूर्व में उत्तराखंड के यूडीआईडी कार्ड बनाने में देश भर में 32 वें नंबर पर होने का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण निदेशक राजेंद्र कुमार ने सभी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों पर संस्थापक के साथ गूगल मीट वैगनआर का आयोजन किया। जिसमें सबको प्रेरित करते हुए अधिक मात्रा में यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ प्रतिसप्ताह रिपोर्ट भेजने की बात भी कही गई। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड बनाए जाएं। ऑर्बिट काल में यूडीआईडी कार्ड की प्रभारी शिल्पी ने कहा कि प्रत्येक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को वीकली रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। जिसमें प्रत्येक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ ऑनलाइन भी करने थे। सतीश कुमार ने बताया कि उधम सिंह नगर जिले में समस्त स्टाफ के द्वारा कठिन परिश्रम करके 15 जनवरी से अभी तक उधम सिंह नगर के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा लगभग 2000 यूडी आईडी कार्ड दिव्यांग जनों के ऑनलाइन किए गए है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.