Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता का जन्मदिन मनाया 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भाजपा उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह का जन्मदिन लेक पैराडाइज झील में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह समेत तमाम भाजपाईयों ने राकेश सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि राकेश सिंह भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता है। सभी ने राकेश सिंह को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, हिमांशु शुक्ला, सत्य प्रकाश चौहान, तरूण दत्ता, सुरेश कोली, ज्ञान सिंह चौहान, उत्पल दीक्षित, लक्ष्मी रस्तोगी, अंकित चन्द्रा, अनिल खत्री, राधेश शर्मा, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.