Friday, September 4, 2026

विधायक ने लिया राधा स्वामी सत्संग घर में टीकाकरण का जायजा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का विधायक राजकुमार ठुकराल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने चार माह में पूरे प्रदेश में सौ प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है।

ठुकराल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है। अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन ही तीसरी लहर से बचा सकता है। विधायक ने कहा राधा स्वामी सत्संग घर में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर में अब तक हजारों लोगों का टीकाकरण हो चुका है। सेंटर पर रोजाना करीब पांच हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। कोरोना से जंग में राधा स्वामी सत्संग घर के सेवादार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों से वैक्सीन लगाने और कोरोना की गाईडलाइन का पालन करने का आहवान किया। इस अवसर पर समाजसेवी हरीश सेतिया, भारत भूषण चुघ, परमजीत सिंह, राजेन्द्र सिधर, अंकित अरोरा, राम लाल पवार, संजीव गांधी, सतीश अरोरा, पंकज चावला, अनिल अरोरा, राजकुमार अरोरा, गोरी राय, प्रियंका बठला, प्रियंका सिंह, ज्योति, हेमा मेहता, हेमा पाण्डे, मंदीप कौर, सूरज कालड़ा, वरूण मदान, रवि वमा्र, राजू नारंग, विमल छाबड़ा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.