Friday, September 4, 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने स्थापित किया भगवान परशुराम का चबूतरा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ट्रांजिट कैंप सिडकुल रोड तिराहे पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री परशुराम जी का चबूतरा व बोर्ड सनातन धर्म के रीति रिवाज से इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम धरती पर वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। भारत के अधिकांश ग्राम उन्हीं के द्वारा बसाये गये। जिस मे कोंकण, गोवा एवं केरल का समावेश है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम ने तिर चला कर गुजरात से लेकर केरल तक समुद्र को पीछे धकेलते हुए नई भूमि का निर्माण किया। और इसी कारण कोंकण, गोवा और केरल में भगवान परशुराम वंदनीय है। वह भार्गव गोत्र की सबसे आज्ञाकारी संतान में से एक थे, जो सदैव अपने गुरुजनों और माता पिता की आज्ञा का पालन करते थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ,जिला युवा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला महा सचिव ऋषि राज भारद्वाज, परमानंद दुबे, सुरजीत शर्मा, हरिओम शर्मा,अंकुश शर्मा,अरविंद पाण्डेय, आसे राम, प्रमोद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, निर्दोष शर्मा,आदेश शर्मा,विकाश शर्मा,गीता शर्मा,रजनी शर्मा,विधा शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.