Friday, September 4, 2026

60 पेटी शराब बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी पुलिस ने नववर्ष में शराब के इस्तेमाल के लिए अवैध रूप से हरियाणा से लाई जा रही 60 पेटी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश और हरियाणा के दो तस्कर टाटा 407 में बॉडी के अंदर स्पेस बना कर 720 बोतल यानी 60 पेटी शराब को लेकर यहां तस्करी करने पहुंचे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर टीपी नगर के सामने बिना नंबर प्लेट के सफेद रंग के टाटा 407 में यह अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर और अवैध शराब जप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि नववर्ष के मद्देनजर हुड़दंग करने के लिए शराब की बिक्री ज्यादा होती है इसी आड़ में अवैध शराब खपाने के उद्देश्य से इस शराब की तस्करी करी जा रही थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.