Saturday, September 5, 2026

6 दिनों तक 8 घंटे गुल रहेगी पहाड़ की बिजली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लोहाघाट के डैसली में निर्माणाधीन 132 किलोवाट ग्रिड सब स्टेशन के काम के चलते जिले के पर्वतीय हिस्सों में बृहस्पतिवार से छह दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दिन में आठ घंटे की जाएगी। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) 72 करोड़ रुपये से बन रहे इस सब स्टेशन का काम करा रहा है। पिथौरागढ़ से डैसली तक 41 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन में 157 टावरों का काम पूरा हो चुका है। लाइन बिछाने के काम की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा को छोड़कर चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉक में दिन के वक्त बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके चलते लोगों को परेशानी होगी। साथ ही लोहाघाट में चौड़ी पंपहाउस से होने वाली पेयजल आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ेगा। ईई ऊर्जा निगम चम्पावत एसके गुप्ता ने बताया है कि डैसली के ग्रिड सब स्टेशन के काम के चलते पहली दिसंबर से छह दिनों तक चम्पावत के पर्वतीय हिस्सों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे प्रभावित रहेगी। हालांकि चम्पावत और लोहाघाट में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जैंती-खेतीखान की 33 केवी लाइन से आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.