Friday, September 4, 2026

रूद्रपुर के सभी वार्डो में महिला कांग्रेस का होगा शीघ्र गठन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में रुद्रपुर महानगर के सभी 40 वार्डों में महिला कांग्रेस का शीघ्र गठन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूत करने के लिए महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि सभी वार्डो में महिला कांग्रेस का जल्द ही गठन कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने का कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व महिलाओं द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित मोनिका ढाली का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री प्रीति साना के आवास पर वार्ड नं 5 की महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पद पर अमियो मंडल, उपाध्यक्ष अलका साना, सचिव कविता विश्वास, महामंत्री माया मुखर्जी, उप सचिव शोभा मंडल, प्रचार मंत्री सरस्वती सरकार, संगठन मंत्री श्यामली मंडल और अंजना विश्वास सहित संरक्षक के रूप में रेखा हालदार को मनोनीत किया गया। ं नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर सभी ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.