Friday, September 4, 2026

आवास विकास क्षेत्र में भवानी इंटरप्राईजेज के शोरूम में लगी आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर की आवास विकास कालोनी में एक कप्यूटर शोरूम में भयंकर आग लग गई। जिससे शोरूम का सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से करीब 35 लाख की क्षति का अनुमान है। आग पर दमकल विभगा की पांच गाड़ियों ने काबू पाया। दमकल बुलाने के लिए लिए लोगा 112 की जगह पुराने नंबर 100 पर फोन करते रहे। समीप की आवास विकास चौकी से किसी भी पुलिस कर्मी के समय से नहीं पहुंचने पर लोगो ने नाराजगी भी जताई।
जानकारी के अनुसार तपस्या बिहार कालोनी निवासी मनीष अग्रवाल पुत्र चंद्र प्रकाश का आवास विकास क्षेत्र में भवानी इंटरप्राइजेज के नाम से कप्यूटर शोरूम है। शनिवार की सुबह सात बजे शार्ट सर्किट से शोरूम में आग लग गई। भयंकर धुंआ उठते देख कर आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच किसी ने शोरूम स्वामी मनीष को सूचना दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे। वही इस दौरान सभी लोग 100 नंबर पर डायल कर रहे, लेकिन यह नंबर बदलकर 112 हो चुका था। उसके बाद किसी तरह दमकल को सूचना मिली तो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की विकराल रूप देखकर दमकल की पांच गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वही इस बीच आवास विकास चौकी से पहंुचे पुलिस कर्मियों की लोगो के साथ समय से नहीं पहुंचने पर नोकझोंक भी हुई। उधर पर आग की सूचना पर प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और कांग्रेस नेत अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगो को ढांढस बंधाया। वही फायर स्टेशन प्रभारी रामधारी यादव ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। फिलहाल जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

आवास विकास में शोरूम में लगी आग दूसरी मंजिल तक भी पहंुच गई थी। जिसमें शोरूम का सामान और कुछ घरेलू सामान भी रखा हुआ था। हालांकि दूसरी मंजिल पर आग लगने के समय कोई नहीं था। परिवार के लोग एक हफ्ता पहले की अपने नये घर तपस्या विहार कालोनी में शिफ्ट हुए थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
शोरूम में लगी आग में एक मोटरसाइकिल, दो एसी, आठ लैपटॉप, चार एलईडी कम्प्यूटर, दो हैवी मोटर, पांच प्रिंटर, कार्टेंज, कम्प्यूटर पार्टस, वाशिग मशीन, गीजर इत्यादि सहित घरेलू कुछ सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 35 लाख रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.