Friday, September 4, 2026

562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण सरदार पटेल की महानतम देन: सुशील

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा नेता सुशील गाबा आज 8 वें पटेल जयंती सम्मान समारोह गोल मड़ईया, ट्रांजिट कैम्प में पहुंचे। जहां उन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में प्रतिभाग किया।

562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण सरदार पटेल की महानतम देन: सुशील

श्री गाबा ने मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा के साथ दीप प्रज्वलन किया। समारोह के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार सौरभ गंगवार तथा कार्यक्रम संचालक रामाधारी गंगवार ने श्री गाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण सरदार पटेल की महानतम देन: सुशील

अपने संबोधन में उपस्थित सैंकड़ों जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हें भारत का ‘लौहपुरुष’ के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल की महानतम देन थी 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण करना। विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा न हुआ जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो। श्री गाबा ने कहा कि आज हमें लोहपुरुष सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेकर क्षेत्र में अफवाह फैलाकर जनता को उकसाने एवं भ्रमित करने वाली अलगाववादी ताकतों से लड़ना होगा, जो बिना किसी ठोस आधार के जनता को भड़काते रहते हैं।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, भाजपा नेता मनोज मदान, सोनू वर्मा, रामधारी गंगवार, मनोहर लाल गंगवार सहित सैकड़ों क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.