Friday, September 4, 2026

सोमवार को खुला बाजार, लोग हुए बेपरवाह, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में कोविड गाइडलाइन के चलते रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बाद सोमवार को सम्पूर्ण बाजार अनलॉक खुला। लेकिन बाजार में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोगों की भीड़ इस तरह बाजारों में निकली कि अधिकांश जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य चीजों का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।

खुली कई दुकानों में ग्राहकों की भीड़ इतनी देखी गई कि कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। पुलिस की तमाम हिदायत के बावजूद दुकानदारों ने लोगों को तय दूरी में खड़े करने के लिए व्यवस्था नहीं की। इस तरह ग्राहक के साथ दुकानदार भी संक्रमण के खतरे को बुलावा दे रहे हैं। शहर में मुख्य बाजार, गल्ला मंडी,बाटा चौक, गांधी पार्क लेन, आवास विकास आदि व्यवसायिक गतिविधियों के केंद्र पर भारी भीड़ रही। यहां बहुत से लोग बिना मास्क दिखे और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे थे।

हालांकि प्रदेश सरकार ने नाईट कर्फ्यू जारी रखने के साथ ही लॉकडाउन की अवधि भी 13 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन लोगों की बेपरवाही इतनी है कि लोग भीड़ लगाकर पार्कों में घूमने जा रहे हैं। सार्वजनिक मैदानों में बच्चे क्रिकेट आदि खेल खेलने भी पहुंच रहे हैं। इसी बीच जब वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता दी है तो ऐसे में लोगों की ये लापरवाही घातक साबित हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.