Friday, September 4, 2026

ठुकराल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। वर्ष 2001 और 2002 से पुलिस विभाग में 16 वर्ष की सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने सोमवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। विधायक ठुकराल ने कहा कि लंबे अरसे से पुलिसकर्मी अपनी इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के परिवारों को राहत देने के लिए पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे ₹4600 होना चाहिए। इससे पूर्व धामी के मुख्यमंत्री बनने से पहले विधायक ठुकराल ने यह मांग पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भी समक्ष रखी थी। लेकिन नेतृत्व परिवर्तन के कारण यह मामला अधर में लटक गया था। अब देखने योग्य होगा कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री इस बारे में क्या निर्णय लेते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.