Friday, September 4, 2026

गाजीपुर बॉर्डर पर हुआ किसान मजदूर एकता दौड़ का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गाजीपुर बॉर्डर पर बीते दिनों में काल-कलवित हुए फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे किसान क्रांति गेट से प्रारंभ हुई दौड़ किसान आंदोलन स्थल गेट नंबर 1 से होती हुई आंदोलन मंच पर आकर संपन्न हुई।

मिल्खा सिंह यादगार किसान मजदूर एकता दौड़ में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत, गाजीपुर बॉर्डर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा सहित सैकड़ों युवाओं व बुजुर्गों ने दौड़ लगाकर किसान आंदोलन में एकजुटता प्रदर्शित की। विभिन्न स्थानों पर रुक कर शारीरिक व्यायाम करते हुए किसानों मजदूरों को स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया गया।

यहां टिकैत ने कहा कि किसानों व मजदूरों को आंदोलन के साथ-साथ शरीर की मजबूती पर भी ध्यान देना जरूरी है। तानाशाह सरकार के खिलाफ आंदोलन लंबा चलाना पड़ सकता है इसलिए सबको मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है। दौड़ में शामिल तीन बुजुर्गों बलविंदर सिंह, राजवीर सिंह, अवतार सिंह व तीन युवाओं हिमांशु, ओपी सिंह, चौधरी ओसामा को किसानी पटका व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबा अनूप सिंह, राजवीर जादौन, आशीष मित्तल, तजेंद्र विर्क, बलजिंदर सिंह मान,गुरवनीत मांगट, मलूक सिंह खिंडा, परमजीत सिंह गोराया, प्रिंस दास,प्रभदीप सिंह आदि थे।

संयुक्त किसान मोर्चा गाज़ीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 5 जुलाई को किसान आंदोलन का मंच बाल्मीकि समाज द्वारा संचालित किया जाएगा।विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा ही संबोधन किया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा बाल्मीकि समाज व किसानों के बीच दरार पैदा करने हेतु रचे जा रहे षड्यंत्र को नाकाम करना किसान आंदोलन की पहली प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.