Friday, September 4, 2026

कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बाटा चौक में हरिद्वार ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने व उनके खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वंताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के साथ भाजपा नेता व विधायकों का दुष्कर्म करना आम बात हो चुकी है। चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार में हर जगह महिलाओं का अपमान शोषण आम बात हो गई है। लेकिन भाजपा सरकार इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं करती। अभी हाल ही में हरिद्वार के ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म व यौन शोषण किया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की है। तनेजा ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए रोजाना नए-नए मुख्यमंत्री बना रही है और सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है। इस सरकार में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। महिला सम्मान का नारा देने वाली भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है और जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार बैठी है। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी के बीच भाजपा का पुतला फूंका गया। दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद, युकां प्रदेश महासचिव सौरभ बेहड़, रंजीत तिवारी, खोकन विश्वास, उमा सरकार, बेबी सिकदर, अनिल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, जमना प्रसाद, उमर अली, मोहन खेड़ा, अमर सिंह, जमना प्रसाद कोली, अंगन लाल शर्मा, राजू वर्मा, विमल घरामी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.