Friday, September 4, 2026

54 लाख रुपए के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। वार्ड नंबर 16 शांति कॉलोनी में 350 मीटर सीसी सड़क निर्माण और दोनो तरफ नाली निर्माण का मेयर रामपाल सिंह, पार्षद प्रमोद शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि इस सड़क का निर्माण जनहित में नगर निगम द्वारा 54 लाख की लागत से किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से वार्डों में विकास कार्यों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पार्षदो के साथ-साथ आम जनता के माध्यम से मिलने वाले सुझावों पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। खासकर कालोनियों एवं बस्तियों में सड़क और नाली निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा। पार्षद प्रमोद शर्मा ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह के विकास परक सोच का लाभ आज पूरे शहर को मिल रहा है। इस अवसर पर बनवारी लाल, नारायण जोशी, गोविंद रावत, सूरज गंगवार, अरुण दीक्षित, अरुण शर्मा, राहुल शर्मा, भोलेनाथ सिंह, गगन अवस्थी, जगदीश चंद्र जोशी, छोटे लाल शर्मा, ऋषि कांत टीटू, विक्रम सिंह, मनोज मिश्रा,सोनू चैहान, पंकज यादव, जगदीश जोशी, पंकज राघव, नारायण जोशी, दर्शन अवस्थी,रामअवतार फौजी, जितेंद्र गोला आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.