Friday, September 4, 2026

फाजलपुर में सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। वार्ड नं 25 फाजलपुर महरौला तराई विहार में विधायक राजकुमार ठुकराल ने 700 मीटर के कई आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया। इस दौरान कालोनी वासियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई मुख्य एवं आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक भी मार्ग कच्चा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के समग्र विकास हेतु प्रयासरत हैं। रुद्रपुर को भी मॉडल विधानसभा बनाने के प्रयास जारी है।

इस दौरान संजय कुमार,त्रिलोचन सिंह, सुबोध सक्सेना, विरेंद्र तिवारी, सतपाल शर्मा, जीसी परगाई, प्रदीप त्यागी, अखिल भटनागर, सतमेश शर्मा, सुशील शर्मा, बलविंदर सिंह, लाल वचन गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, नवीन तिवारी, राहुल, सतनाम सिंह, उपेन्द्र गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, अशोक बठला, सुनील कुमार गुप्ता, राजवीर विर्क, प्रवेश साहनी, गुरदेव सिंह, गुरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, गुरबचन सिंह, स्वर्ण सिंह,अमनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.