Friday, September 4, 2026

प्रीतनगर दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मल्सी के ग्राम प्रीतनगर में हुए गोलीकांड में मारे गये दो किसान भाईयों के परिजनों को शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह खरबंदा व देवभूमि व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह हरजी ने तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान शोक संतप्त पिता को सांत्वना देते हुए हर पल उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

बता दें 15 जून को मल्सी के प्रीतनगर गांव में मेड़ के विवाद को लेकर सगे भाई गुरकीरत सिंह और गुरपेज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दो भाईयों की हत्या के बाद परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया। जिसके देखते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह खरबंदा, देवभूमि व्यापार मण्डल के पूर्व नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह खरबंदा ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए निजी स्तर पर 3 लाख रूपये की नकद धनराशि मृतक किसान भाईयों के घर जाकर उनके पिता अजीत सिंह को सौंपी। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि दो भाईयों का निधन परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि परिवार की मदद के लिए आगे भी जो भी संभव होगा वह उसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विधायक ने कहा कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह, पूरन सिंह, साहब सिंह, गुरप्रीत सिंह, मेजर सिंह, हीरा सिंह, सुखदेव सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.