Friday, September 4, 2026

निगम द्वारा बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय के विरोध में आये व्यापारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम द्वारा मुख्य बाजार के बीच वीर हकीकत राय मार्ग पर दीवान बिल्डिंग के सामने 16 गुणा 32 के सार्वजनिक शौचालय के लिए मार्किंग किये जाने पर शहर के व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में पूर्व में ही तीन शौचालय निर्मित हैं। ऐसे में साठ साल से चल रहे प्रतिष्ठानों के समक्ष एक और शौचालय बनाया जाना औचित्यहीन है। कई कारोबारी इससे तबाह हो जायेंगे।

ज्ञातव्य है कि गल्ला मंडी से लेकर बाटा चौक तक मुख्य बाजार में तीन शौचालय निर्मित हैं। जिनमे से दो हाईटेक सुलभ शौचालय हैं। इसके अलावा नगर निगम ने दुकानदारों व बाजार आने वाले ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए अनेक स्थानों पर सार्वजनिक मूत्रालय भी निर्मित कराये हैं। लेकिन सोमवार को नगर निगम की टीम ने वीर हकीकत राय मार्ग पर सम्राट होटल, लवली स्वीट्स व प्रीत डिस्ट्रीब्यूटर के ठीक सामने सफ़ेद रंग से इस सुलभ शौचालय के लिए प्रस्तावित स्थान पर रेखांकन कर दिया है। सूचना मिलने पर मौके पर तमाम व्यापारी एकत्र हो गये और निगम के इस प्रस्ताव का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि इस शौचालय के ओट म,इ आने से लगभग आधा दर्जन दुकानों का अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा। यह भी कहा कि तीन वर्ष पूर्व चलाये गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सैकड़ों व्यापारियों को पहले ही उजाड़ दिया गया। यहाँ टाइल्स रोड बनाकर पैदल पथ बनाए गए जिसमे लाखों रुपये खर्च हुए। अब इसी पैदल पथ पर शौचालय बनाना समझ से परे है। जबकि इसी स्थान से मात्र बीस मीटर की दूरी पर निगम का एक हाईटेक शौचालय पूर्व में ही निर्मित है। व्यापारियों ने कहा कि अगर निगम ने मनमानी की तो आंदोलन किया जायेगा।

शौचालय निर्माण के कारण कई दुकानदार पूरी तरह तबाह हो जायेंगे। निगम व्यापारियों का अहित कर रहा है। इनमे से कुछ व्यापारी से साठ वर्षों से यहाँ व्यवसाय कर रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल अपने साथी व्यापारियों को निगम की हनक के चलते उजड़ने नहीं देगा। अगर निगम से यहाँ शौचालय निर्माण शुरू किया तो पुरजोर विरोध किया जायेगा। —– संजय जुनेजा, अध्यक्ष व्यापार मंडल रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.