Saturday, September 5, 2026

50 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा सूर्य ग्रहण, जाने क्यों हैं खास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 8 अप्रैल 2024 यानी चैत्र नवरात्रि के दिन इस बार सूर्यग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण 50 वर्षो में से सबसे लंबा होने के साथ पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इस ग्रहण के क्रम में द्रमा पूरी सौर डिस्क को ढक लेगा और दिन रात में बदल जाएगा. जिस वजह से सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है. बरहाल, ऐसा महज कुछ वक्त के लिए होता है. आइए अब जानते हैं कितनी देर यह सूर्य ग्रहण लगा रहेगा और क्यों हैं खास।

50 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरे यह सूर्य ग्रहण 50 वर्ष का सबसे लंबा ग्रहण होने वाला है. बताया जा रहा है की ऐसा अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण 50 साल पहले देखा गया था. और अब इस साल (2024) को यह रिपीट होने जा रहा है.जानकारी दें, यह सूर्य ग्रहण लगभग 7.5 मिनट तक चलेगा।

2024 का पहला दुर्लभ सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि यह इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण होगा, जो की 8 अप्रैल 2024 को लगेगा. यह दोपहर 2.14 बजे से शुरू होगा और 2.22 बजे तक रहेगा. बता दें, यह सूर्य ग्रहण इस बार भारत से नजर नहीं आएगा बल्कि इसके बजाए कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों से साथ अमेरिका में दिखाई देगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रमा धरती के बेहद करीब होगा. इससे आसमान में यह आकार में कुछ बड़ा दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण के लिए एक आदर्श संरेखण बनाएगा, जिससे सुंदर ब्रह्मांडीय दृश्य तैयार होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.