Wednesday, November 18, 2026

मेयर रामपाल ने फाजलपुर में किया सड़कों व नालों का निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं 25 फाजलपुर महरौला के प्रीत विहार, लोक विहार, बराड़ इन्क्लेव का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने मेयर के समक्ष सड़कों तथा बड़े नाले की समस्या रखी जिस पर मेयर ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया और सड़कों और नाले का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। रुद्रपुर को विकास का मॉडल बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की योजना की कवायद तेज कर दी गयी है। देहरादून में उन्होंने खुद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है, जिसे रुद्रपुर में भी धरातल पर उतारने की दिशा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि शहर का विकास जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है। रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना उन्होंने देखा है इसे मिलजुलकर ही पूरा किया जा सकता है। इस दौरान मेयर के साथ देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा, वार्ड नं 26 के पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत भी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.