Friday, September 4, 2026

डीएम ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की टास्क फ़ोर्स की बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से कोविड-19 जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। जिन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का प्रतिशत आवश्यकतानुसार कम है उन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन बढ़ाये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में 45 आयु से ऊपर कोई व्यक्ति न छूटे इस पर विशेष योजना बनायें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि उन गांवों पर फोकस करें जहाँ वैक्सीनेशन कम हो रहा है। कम वैक्सीनेशन पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सीएमओ को निर्देश दिये कि जिन एएनएम द्वारा कम टीकाकरण किया जा रहा है उन पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करे कि वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये टीकाकरण केन्द्र तक लेकर आये ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा सकें। उन्होंने कहा कि डू लिस्ट बनाये यदि डाटा एन्ट्री की कमी है तो मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता कर समाधान करें। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि प्रत्येक गांव, गली, मोहल्लों में वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एएसपी मिथलेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीएस पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, एसीएमओ डॉ हरेन्द्र मलिक, डा0 अविनाश खन्ना, डॉ मनु खन्ना सहित वर्चुअल के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.