Friday, September 4, 2026

मेयर आवास पर पहुंचे राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दो दिवसीय दौरे पर नगर पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का मेयर रामपाल सिंह के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद गुरुवार सुबह मेयर रामपाल सिंह के निवास पर पहुंचे। यहां पर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और पार्षदों के साथ मेयर रामपाल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। मेयर रामपाल सिंह ने उन्हें रुद्रपुर नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी और शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए सरकार की ओर से सहयोग दिलाने का भी आग्रह किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए तत्पर है। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चैहान, अम्बर सिंह, रजनी रावत, राजेश जग्गा, शैलेन्द्र रावत, विधान राय, विनय विश्वास, भुवन गुप्ता आदि सहित कई लोग मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.