Friday, September 4, 2026

49 दिन बाद खुले बाजार, लौटी रौनक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। व्यापारियों के तीखे तेवर और कोरोना मरीजों की संख्या में कमी के बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी। जिसके बाद रुद्रपुर के बाजारों की रौनक धीरे-धीरे लौटती हुई दिखी। लगभग डेढ़ महीने के कोविड कर्फ्यू के बाद बाजारों में चहल-पहल भी दिखी और व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आये। हालांकि दुकानदारों से कहा गया है कि जिस तरह पहले लॉकडाउन का पालन किया जा रहा था। ठीक उसी तरह अब भी दुकानों पर गाइडलाइन का पालन करना होगा।

कोविड की वजह से जिले में लगा लॉकडाउन समाप्त नजर आया। मंगलवार को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, होजरी, कंप्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, पेंट, सेनेटरी स्टोर, कारपेंटर, फर्नीचर इत्यादि दुकानें खुल गई। 49 दिन के बाद पूरी तरह से खुले बाजार में लोगों की रौनक देखने वाली थी। गहने, जूते-चप्पल, श्रृंगार और कपड़ों की दुकान में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर एक बजे के बाद बाजार में फिर से सन्नाटा छा गया।

सुबह आठ बजे ही दुकानदारों ने गहने, जूते-चप्पल, श्रृंगार और कपड़े आदि की दुकानें खोलने के बाद पहले सफाई की और फिर पूजा पाठ कर काम शुरू किया। नौ बजते ही जिन दुकान के शटर गिरे रहते थे वहां पर लोगों की भारी भीड़ थी। करीब डेढ़ माह से जरूरत की चीजों का इंतजार कर रहे लोगों ने जमकर खरीद की। दुकानदारों ने कोविड गाइडलाइन का पूरी ईमानदारी के साथ पालन किया। सैनिटाइजर का प्रयोग किया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। भीड़ की वजह से मुख्य बाजार व टीन बाजार चौक में जाम की स्थिति बन गई। हालाँकि सरकार ने यह छूट केवल आठ और ग्यारह जून के लिए दी है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले में पंद्रह जून तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अलबत्ता, व्यापारियों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने यह छूट प्रदान कर व्यापारियों को राहत देने की कोशिश की है।

जेवरात की दुकान नहीं खुलने से शादी के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार ने दुकान खोलकर लोगों को बड़ी राहत दी है। अभी गर्मी का समय है। सरकार को तीन घंटे की और मोहलत देनी चाहिए। कम से कम पांच बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।—निशांत ढल्ला, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन

व्यापारी एकता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना ही पडा। इतने लम्बे कोरोना कर्फ्यू में कारण व्यापारियों पर आर्थिक संकट आन पड़ा था। डेढ़ महीने बाद लॉकडाउन अनलॉक हुआ तो शहर पहले ही दिन रफ्तार पकड़ने लगा। दुकानें खुली तो खरीदार जुटने से रौनक लौटने लगी और बाजार गुलजार हो गया। पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है। हम उम्मीद करते हैं कि कोरोना कर्फ्यू जल्द ही पूरी तरह समाप्त होगा। —- संजय जुनेजा ,,,अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर

डेढ़ महीने बाद मात्र दो दिन के लिए दूकान खोलने की अनुमति मिलना ऊँट के मुंह में जीरे सामान है। दूकान में लाखों का स्टॉक है। एक दिन में इतनी सेल नहीं हो सकती। ऊपर से कंपनियों का पेमेंट के लिए भारी दबाव है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शून्य प्रतिशत पर आसान किश्तों में सभी आइटम आज के दिन दे रहे हैं। —– राजीव खुराना ,, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के व्यापारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.