Friday, September 4, 2026

गाजीपुर बॉर्डर पर मंदसौर के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन फिर अपनी रो में आता दिखाई दे रहा है लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है तराई के सितारगंज से किसानों का बड़ा जत्था गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा है। साथ ही अन्य जगहों से भी लगातार किसानों के आने की सूचनाएं हैं। सँयुक्त किसान मोर्चा गाज़ीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसान संगठनों ने करोना का प्रभाव कम होते ही किसानों को बॉर्डर की तरफ आने का संकेत दे दिया है।भविष्य में किसानों की संख्या और बढ़ती नजर आएगी।
वही गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने मंदसौर के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किसान आंदोलन की सफलता तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 6 जून 2017 को फसलों के वाजिब मूल्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही में गोली का शिकार हुए अभिषेक, पूनमचंद, चैन राम,सत्यनारायण, कन्हैयालाल व घनश्याम शहीद हो गए थे। जिनकी पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कामरेड धर्मपाल सिंह द्वारा आंदोलन के संबंध में जानकारी दी गई किसान नेता गौरव टिकैत, डीपी सिंह, राजवीर सिंह जादौन, गुरसेवक सिंह, गुरमीत मांगट, शिवदेव सिंह भट्टी,नवतेजपाल सिंह,सुखचैन सिंह, साहब सिंह आदि थे।

*8 जून को बाज़पुर से पहुंचेगा किसानों का जथा*
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 8 जून को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के बाज़पुर क्षेत्र से भी किसानों का बड़ा जथा गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचेगा।और अब लगातार किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.