Friday, September 4, 2026

455 लोग हुए होम आइसोलेशन में स्वस्थ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना कर्फ़्यू के चलते जिले में कोरोना संक्रिमतो की संख्या में कमी आने लगी है। साथ ही रोजाना स्वस्थ हो रहे लोगो की संख्या भी जिले में बढ़ती जा रही है। जिले से 455 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए।

कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। जहां एक तरफ कोरोना संक्रिमतो की संख्या के साथ मृत्यु दर में भी कमी आने लगी है। यही नही मौजूद समय मे जिले भर में कंटेंमेंट की संख्या 63 से घटकर 57 की रह गयी है। कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को जिले में कोरोना संक्रिमतो के 278 नए मामले सामने आए। वही कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में 12 मौते हुई। जिसमें 7 लोगों की मौत जिला अस्पताल में और 5 लोगो की मौत निजी अस्पताल में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल के मुताबिक कोरोना संक्रमण की गति धीमी होना जिलावासियों के लिए राहत भरी है । उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। डॉ पंचपाल ने कहा कि सभी से भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए साथ ही दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.