Friday, September 4, 2026

भारत विकास परिषद के किया पौधरोपण 

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद (भाविप) रुद्रपुर शाखा द्वारा श्री दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में अशोक, अमरूद, शरीफा, जामुन आदि के कई पौधे रोपित किये गए तथा परिषद द्वारा उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी ली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डालचंद ने कहा आज के महामारी के कठिन समय में वृक्ष लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण और भी अधिक बड़ी जिम्मेदारी बन गयी है।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रीजनल सचिव नरेंद्र अरोड़ा, प्रान्तीय महामंत्री मनोज अरोड़ा, प्रान्तीय संयोजक दीपक अरोड़ा, शाखा अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, सचिव अमित गंभीर, महिला संयोजिया वर्तिका जिंदल, वरिष्ठ सदस्य मनीष अग्रवाल, अशोक सिंघल, संजय सिंघल, भारत भूषण चुघ, संजय ठुकराल, पंकज बंगा, वीरेंद्र जिंदल, सीमा बिंदल, सानिया, प्रेमा, कनव, पार्षद बबलू सागर, कमल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.