Friday, September 4, 2026

बेहतर भविष्य के आशा के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पर्यावरण और मनुष्य एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। भले ही आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हो लेकिन प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये संसाधनों की कोई तुलना नहीं है।

यह बात भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने पर्यावरण दिवस पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही।यह कार्यक्रम प्रीत विहार कालोनी स्थित पार्क में आयोजित किया गया। ठुकराल ने कहा कि भविष्य में पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक बनाने की जरूरत होगी। तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकते हैं।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय और आरम्भ में प्रकृति अर्थात वृक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मानव को प्रारंभ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है उसे निरंतर प्राप्त करते रहने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। वन ही प्रकृति का श्रृंगार है और वन ही मनुष्य, पशु-पक्षी, जीव-जंतु आदि के जीवन का आधार हैं।

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि फाउंडेशन इस वर्ष दो हजार से अधिक पौधे लगाएगी। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह सामंती,हरीश चौधरी,त्रिलोचन सिंह,जी सी परगाई,भूपेश दुम्का, मोहन उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता,आलोक राय,गौतम थापा,मुनीन्द्र कुमार,सचिन तनेजा,गौरव तागरा,अमित चिलाना,महेश पाहुजा, श्रीमती चन्द्रकला राय,दीपा राय,पिंकी तिवारी,नीलम काण्डपाल, अर्चना राय,मैरी थापा, शालिनी गुप्ता,सुमन मिश्रा, सुमन तिवारी आदि शामिल थे।

बेहतर भविष्य के आशा के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

 

वहीं एनएसयूआई द्वारा महानगर सचिव अमन जौहरी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमन जौहरी ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

एनएसयूआई की महानगर उपाध्यक्ष सुरुचि गक्खर ने कहा कि पृथ्वी की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए एक साथ कार्य करने की एक जरूरत है। पृथ्वी की प्राकृतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

नितिन गक्खर ने बताया कि उनकी टीम समय-समय पर पौधरोपण करते रहते है व आज भी उनके द्वारा क्षेत्र में 20 से भी अधिक वृक्षों को विभिन्न जगहों पर लगाया गया। इस दौरान एनएसयूआई महानगर महासचिव दीप्ति गर्ग, अध्यक्ष चेतन भट्ट, निकुंज मिड्ढा, शिवम राज, लक्की खरोडे, दीपक तिवारी, पीयूष पाण्डे, संजू कुमार, मनीष राणा, अग्रिमा गर्ग, सलोनी सक्सेना, वंदिता गोस्वामी, आकृति पांडे, रोशन कोली, भूपेश पंत, हर्षिता पांडेय समेत आदि छात्र मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.