Friday, September 4, 2026

महिलाओं ने फूंका केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला 

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  केंद्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष के चलते पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र का पुतला फूंककर रोस का इजहार किया। वक्ताओं का कहना था कि इन हरकतों से केंद्र की भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा के नेतृत्व में किच्छा बाईपास रोड झील के सामने शिवनगर मोड़ पर दर्जनों महिलाएं एकत्र हुई। यहाँ शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की निंदा की और कहा कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला भी हैं और अपने दम पर लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी को चुनाव जीत कर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी है। यह तथ्य भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के बहुमत से चुनाव जीतने के बाद भी केंद्र सरकार उन्हें अपना प्रभाव दिखा कर डराना चाहती है। केंद्र ममता सरकार गिराने के षड्यंत्र रच रहा है। शर्मा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है दूसरी तरफ पश्चिमी बंगाल में उसका चेहरा बेनकाब हो रहा है। रुद्रपुर में भी भाजपा विधायक द्वारा पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की जा चुकी है जिसे महिलाएं किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगी।

इसके बाद महिलाओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख महिलाओं में निगम पार्षद प्रीति साना निगम, पार्षद बबीता बैरागी सरोज रानी, नेहा राय नीलिमा विश्वास, बकुल साना, अमिला विश्वास, सावित्री राय, सीमा देवी, मोनिका ढाली, उमा सरकार, बेबी सिकदर, गंगा देवी, बेबी ममता, आशा, मधु सिकदर, बीना बनिक, सोनू शर्मा, पूनम शकुंतला, माया ,नंदिनी रानी, इंद्रावती, अर्चना, सुमन गंगवार, मिथिलेश, अनीता सिंह, उर्मिला मंडल, अमिला मंडल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.