Saturday, September 5, 2026

सिटी क्लब के आठ सदस्यों के लिए 444 सदस्यों ने किया मतदान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सिटी क्लब कार्य समिति के आठ सदस्यों के लिए दिवस नामांकन जमा करने व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। कुल 546 मतदाताओं में से 444 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

इससे पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी बरीत सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी अमित गम्भीर, सीए अशोक सिंघल, प्रदीप बंसल व अजय अग्रवाल के देख रेख में प्रातः 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। सिटी क्लब के सभी आठ पदों के दस प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रातः से ही मतदान करने आ रहे मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहेे थे। इस दौरान किये जा रहे चुनाव प्रचार से यह प्रबल सम्भावना बनी हुई है कि सदस्य पद के सभी दस दावेदारों के मध्य कांटे का मुकाबला होगा। सदस्य पद के लिए कुल 10 दावेदार हैं। जिनमें सुरेश कुमार ढ़ींगरा, विजय कुमार अग्रवाल, मनीष गगनेजा, संजय ठुकराल, सुखदेव सिंह भल्ला, केवल कृष्ण अरोरा, पंकज बांगा, नरेन्द्र बंसल, राजेश घीक व अनुज कुमार अग्रवाल शामिल हैं। मतदान सिटी क्लब परिसर में आज प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक हुआ।अब 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगा और उसके बाद परिणाम घोषित किया जायेगा। कल 23 जून को सिटी क्लब की कार्यसमिति के लिए उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराया जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, हरीश जल्होत्र, विशाल भुड्डी, आकाश कटारिया, राजेश चावला, सौरभ घीक, चिराग, जोमी चांडा, बॉबी फुटेला, जितेन्द्र गांधी, मनीष साहनी, चन्द्रमोहन गाबड़ी, हरीश अरोरा, विजय फुटेला, प्रदीप अग्रवाल, संजीव कामरा, राजेन्द्र कामरा, सौरभ राज बेहड़, जगदीश तनेजा, राजेन्द्र तुलसियान, पुरूषोत्तम अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, महेश गोयल, प्रमोद मित्तल, महेश छावड़ा, हरवीर सिंह चौधरी, कुशल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, अशोक कालड़ा, जगदीश टंडन, जगदीश ठुकराल, गुलशन नारंग, राजकुमार बांगा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.