Friday, September 4, 2026

44 लाभार्थियों को सौपे निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के चेक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दूसरे दिन में भी निर्धन परिवार की पुत्रियों की शादी के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल ने आर्थिक सहायता के चेक सौपे। विधायक ठुकराल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का 44 लाभार्थियों को वितरण किया गया।
इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान कांता प्रसाद गंगवार, जयदेव, कमला देवी, उर्मिला देवी, रोशन लाल, पंकज मण्डल, सुरेश चन्द्र पाण्डे, फुदेना सहनी, प्रेम कौर, राकेश कुमार, छत्रपाल, परमेश्वर वर्मन, ओमपाल सागर, सूरज पाल, बच्ची सिंह, लक्ष्मी मण्डल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.