Saturday, September 5, 2026

ट्रेन मे लूटपाठ करने वाले 4 शातिर बदमाशो को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामपुर। चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले फर्जी पुलिस वाले 4 बदमाशों को जीआरपी पुलिस और रुद्रा बिलासपुर चौकी पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार बदमाशों से लूटी हुई 138000 की रकम सहित लूट मे शामिल तमंचे ज़िंदा कारतूस भी बरामद एक बदमाश के लगी पैर मे गोली दूसरा बदमाश घायल,

रामपुर में चलती ट्रेन में व्यापारी के नौकरों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े ढाई लाख रुपए लूट लिए।साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए।उधर घटना से जीआरपीएफ व आरपीएफ यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की है।रूद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।उनके अनुसार उनकी दुकान पर मोहल्ला जाफरपुर निवासी ऋतिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों नौकर करीब सात लाख रूपए की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर का मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों नौकरों से चलती ट्रेन में करीब ढाई लाख रूपए लूट लिए।साथ ही तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो,हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।

फिलहाल गिआरपीफ पुलिस नें लूटेरे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हे कुछ ही देर मे कोर्ट मे पेश कर जेल भेजा जायेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.