Saturday, September 5, 2026

4 फरवरी तक उत्तराखंड के मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है , बारिश बर्फबारी का दौर थमा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में फिलहाल 4 फरवरी तक बारिश की संभावना कम है। राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के हरिद्वार उधम सिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

4 फरवरी तक उत्तराखंड के मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक फरवरी से लेकर चार फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि इन दिनों बारिश की संभावना कम है। राज्य के मैदानी इलाकों में विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में इन दो जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमानमंगलवार 31 जनवरी की सुबह 10 बजे देहरादून में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी रहेगी। एक से सात फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री तक रहने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.