Friday, September 4, 2026

38 वें राष्ट्रीय खेल में व्यवस्था संभालेंगे सात हजार वालंटियर्स

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर जनवरी में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन की व्यवस्था सात हजार वालंटियर्स संभालेंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से आनलाइन 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को सेवाभाव से पंजीकरण का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि करीब एक लाख आवेदन आमंत्रित हैं। जिसमें से सात हजार वालंटियर चुने जाएंगे। इन्हें भविष्य के आयोजनों में भी मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ में अब 39 दिन सिर्फ शेष हैं। तैयारियां जोरों पर हैं। भौतिक निर्माण अंतिम दौर में हैं। आयोजन में ओलिंपिक संघ से जुड़े 32 इवेंट शामिल किये गए हैं, जबकि ट्रायल के लिए चार खेलों को शामिल किया गया है। ये सभी इवेंट विभिन्न जनपदों के होंगे।

कुमाऊं मंडल में कई खेल प्रस्तावित हैं। इसमें ऊधम सिंह नगर में अब तक तीन खेलों के होने की सूचना है। जिसमें हैंडबाल और वालीबाल के लिए करीब 42 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय हाल और 25 करोड़ से अधिक की लागत से साइकिलिंग के लिए वेलोड्रम का निर्माण किया गया है।

सूत्रों के अनुसार हाल में देहरादून में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय खेल को सफल बनाने के लिए सात हजार वालंटियर्स को लगाने पर सहमति बनी है। इसके लिए एक पोर्टल भी लांच किया गया है, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। उन्हें विभिन्न स्थानों पर अलग अलग आयोजन में लगाया जाएगा।

इस तरह वन सकेंगे राष्ट्रीय खेल के लिए वालंटियर

यदि आप राष्ट्रीय खेलों में बतौर वालंटियर शामिल होना चाहते हैं, तो पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप खेल विभाग की वेबसाइट 38एनजीयूकेडाटइन पर जिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके स्तर पर दी गई जानकारी के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रजिस्ट्रेशन कराते वक्त आपको श्रेणियों के दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से एक खेल पृष्ठभूमि को इंगित करता विकल्प होगा, जबकि दूसरा विकल्प सामान्य होगा। वालंटियर बनें या ना बनें, मिलेगा सर्टिफिकेटर।

जिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको विभाग से सर्टिफिकेट मिलेगा। यह ई-सर्टिफिकेट होगा, जो कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर एक को दिया जाएगा। बतौर वालंटियर चयन हो जाने पर नेशनल गेम्स 2025 का सर्टिफिकेट अलग से मिलेगा। चयनित वालंटियर को विभाग के स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा। स्पोर्ट्स इवेंट से लेकर पार्किंग, मेहमानों को लाने-ले जाने से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाओं में वालंटियर सहयोग करेंगे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.