Saturday, September 5, 2026

38वें राष्ट्रीय खेल: ट्रैक साइक्लिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, पंजाब का जलवा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धा का आयोजन रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में किया गया। गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने प्रदेशों के लिए पदक जीते।

मेन्स एलीट केइरिन 5 लैप्स स्पर्धा में अंडमान और निकोबार के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा। डेविड बेकहम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि उनके ही राज्य के एसोव को रजत पदक मिला। मणिपुर के लैटोंजम रोनाल्डो सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिलाओं की एलीट ओम्नियम पॉइंट रेस 20KM में कर्नाटक की कीर्ति रंगास्वामी सी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओडिशा की स्वास्ती सिंह को रजत और हरियाणा की मीनाक्षी को कांस्य पदक मिला।

मेन्स एलीट ओम्नियम 25KM में पंजाब के विश्वजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के दिनेश कुमार ने रजत और साहिल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला वर्ग की एलीट टीम स्प्रिंट 3 लैप्स स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस टीम में मयूरी धनराज लुते, अगाशे शुशिकला दुर्गाप्रसाद, अदिति प्रमोद डोंगारे और श्वेता बालू गुंजल शामिल थीं। अंडमान-निकोबार की निकिता, डेबोरा और सेलेस्टिना की टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि ओडिशा की स्वास्ती सिंह, बारसरानी बारिक और रजिया देवी खोइरम की टीम को कांस्य पदक मिला।

इस स्पर्धा के साथ ही ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया, जिसमें देशभर से आए साइक्लिस्टों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.