Friday, September 4, 2026

36 ग्रामीणों को एक साल बाद मिली मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता 

Share

Advertisement

विक्रम केशरी

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बसंतीपुर गांव में पिछले साल एक धार्मिक भंडारे में फूड प्वाइजिंग के कारण बीमार हुए 36 लोगों को विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से सरकार ने पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इन लाभार्थियों को विधायक राजकुमार और वरिष्ठ भाजपा नेता के के दास ने एक कार्यक्रम में चेकों का वितरण किया।

बता दें 20 फरवरी 2020 को ग्राम बसंतीपुर में आयोजित एक धार्मिक भंडारे में फूड प्वाइजिंग से 36 लोग बिमार पड़ गये थे जिस कारण इन लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। विधायक ठुकराल ने पीड़ितों को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। सरकार ने 36 लोगों के लिए आर्थिक सहायता की स्वीकृत की। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। लाभार्थियों में सुशील मण्डल, सुरेश ढाली, सुमित्रा सरकार, परेश ढज्ञली, मंजू सरकार, ममता ढाली, कल्पना ढाली, माधवी शील, आकाश ढाली, अर्चना मण्डल, तापस सरकार, सुनीता मण्डल, गोविंद मण्डल, लक्खी कांत मण्डल, संगीता सरकार, उमा गाईन, सीता ढाली, कालीपद मण्डल, मदन मण्डल, उत्तम सरकार, आशा साना, रिंकी साना, शिवपद ढाली, पूर्णिमा मण्डल, गीता साना, नित्यानंद दास, सावित्री साना, अर्चना ढाली, मिथुन मण्डल, नित्यानंद मण्डल, विरंचीपद गाईन, पारूल मण्डल, सुबोल मण्डल, दीपा मण्डल, पवित्र मण्डल, सुमित्रा ढाली आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.