Saturday, September 5, 2026

भालू ने महिला पर किया हमला, गम्भीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा प्रखंड के ओल्या गॉव निवासी रामनारायण भट्ट की पत्नी पर भालू ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब दो महिलाए  अपने ही निजी खेतों में घास काटने गई थी जहाँ पर घात लगाए भालू ने अचानक से गुजलेश्वरी देवी उम्र 40 वर्ष पर अचानक हमला कर दिया।

भालू ने महिला पर किया हमला, गम्भीर घायल

गुजलेश्वरी पर भालू का हमला होने की भनक जैसे ही दूसरी महिला को लगी तो उस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर घायल महिला को भालू के चुंगल से छुडाया। महिला का शोर सुनाई देते ही ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन फानन घायल महिला को देर रात 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जंहा गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है। वंही भालू के हमले की सूचना के बाद फारेस्ट के कर्मचारी भी अस्पताल में पहुँचे और ग्रामीणों को हर मदद का भरोसा दिलवाया है। आपको बता दें कि ओल्या गॉव में इससे पहले भी भालू ने कई बार हमलें किए हैं और यहां के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के हमले से निजात दिलाने के लिए गुहार भी लगाई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.