Friday, September 4, 2026

30 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दीपावली से पहले धामी सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक जा रही है जिस पर विभिन्न प्रस्तावों पर मोहर लगा सकती है यह बैठक 30 अक्तूबर को राज्य सचिवालय में दोपहर 12 बजे से होगी।बैठक में अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में कर्मचारियों के दिवाली बोनस का प्रस्ताव भी आ सकता है। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में औद्योगिक नीतियों में संशोधन के प्रस्ताव आ सकते हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय नौ पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं, जो किसी भी आवासीय योजना से लाभान्वित नहीं हो पाई हैं, उन्हें सरकार छत उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नई योजना लाई जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 15 नवंबर तक योजना का प्रारूप बनाने के निर्देश दिए।योजना के तहत ऐसी महिलाओं को दो कमरों का प्रीफेब्रिकेटेड घर उपलब्ध कराया जाएगा।कैबिनेट मंत्री आर्या ने विधानसभा भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में विभागीय योजनाओं व कार्यों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर विमर्श किया।

पत्रकार वार्ता में केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत मुहैया कराने के लिए योजना का प्रारूप मिलने के बाद इस पर मंथन किया जाएगा। प्रयास यह है कि नववर्ष में इस योजना की शुरुआत कर दी जाए। लाभार्थी महिलाओं को प्री-फेब्रिकेटेड घर अथवा इसके बराबर धनराशि उपलब्ध कराई जा सकती है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.