Friday, September 4, 2026

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मुकेश पाल को किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। 71st ऑल इंडिया पुलिस गेम 2022 पुणे में इनके द्वारा बतौर चीफ कोच उत्तराखंड राज्य को 10 पदक दिलवाए गए । जिसके फल स्वरूप एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मुकेश पाल को सम्मानित किया गया । वर्ड पुलिस गेम्स कनाडा 2023 में भी पावर लिफ्टिंग में यह क्वालीफाई हो चुके हैं। वर्तमान समय में मुकेश पाल अपर उप निरीक्षक पद पर पुलिस लाइन में तैनात हैं,

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मुकेश पाल को किया सम्मानित

मुकेश पाल के द्वारा एशियन चैंपियनशिप, रशिया/उज़्बेकिस्तान 2003-04,में कांस्य पदक जीता गया हैं। कॉमनवेल्थ 2009-10 पुणे,में स्वर्ण पदक जीता गया हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप,लंदन(इंग्लैंड) 2011 में रजत पदक जीता गया हैं। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स,आयरलैंड 2013 में रजत पदक जीता गया हैं। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स,वर्जीनिया(यूएसए) 2015 में रजत और कांस्य पदक जीता गया हैं। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स, लॉस एंजिल्स(यूएसए) 2017 में रजत और कांस्य पदक जीता गया हैं। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स,चेंगदू(चाइना)2019 में 02 कांस्य पदक जीते गए हैं।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.