Tuesday, September 15, 2026

श्रद्धा से मनाया गया गुड फ्राइडे का पर्व

Share

Advertisement

 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।शहर में प्रभु यीशु के याद में गुड फ्राइडे पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। यहाँ भजन गाये गए और सभी लोग पूजा विधि में भी शामिल हुए। गिरजाघरों में दिव्य प्रसाद सेवन यानि होली कम्यूनियन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान शहर के संत एना चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च व ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च के पूजाघरों को पारंपरिक ढंग से सजाया गया।

संत एना चर्च के रेवरेंड फादर अशोक ने बताया कि इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था और उन्होंने शरीर त्याग किया था। भगवान यीशु के कष्ट में खुद को शामिल करने के लिए हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन ईशु शरीर त्याग कर परमात्मा में विलीन हो गए थे। मगर क्रिश्चियन धर्मावलम्बी इस दिन को उनकी जिन्दगी का आखिरी दिन नहीं बल्कि प्रारंभिक दिन होने का विश्वास रखते हैं। कभी प्रभु यीशु ने अपने समर्थकों को रोटी एवं द्राक्षा रस प्रदान कर उसका सेवन करने को कहा था।

इसके अलावा गिरजाघरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रभु यीशु की याद में भजन गाए गए। फादर अशोक ने बताया कि शनिवार की शाम को पास्का जागरण यानी विजिल रस्म अदा की जाएगी। इसी दिन मौत पर विजय प्राप्त करने का विश्वास है। रविवार को ईस्टर संडे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह के मृत शरीर पृथ्वी से गायब हो गई थी और वे परमात्मा से जा मिले थे। यह विश्वास है जिसके चलते कई तरह की रस्म चर्च में अदा की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.