Friday, September 4, 2026

युवक पर बाघ ने किया हमला, 3 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर। नैनीताल के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नेशनल हाईवे 309 पर देर शाम बाघ ने तीन लोगों पर हमला किया. हमले में बाघ एक शख्स को खींचकर जंगल की ओर ले गया. इसके बाद वन विभाग को घटना की सूचना दी. देर रात तक वन विभाग की टीम करीब 3 घंटे तक शख्स को सर्च करने में जुटी रही. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. टीम को कई जगहों पर खून, मांस और कपड़े मिले हैं.

घटना के मुताबिक, बीती शाम करीब 7 बजे रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे वन प्रभाग रामनगर के नेशनल हाईवे 309 पर स्थित पनोद नाले के पास स्कूटी से आए तीन युवक शराब पी रहे थे. इस दौरान अचानक बाघ ने 3 युवकों पर हमला कर दिया. बाघ एक युवक को अपने जबड़े से खींचकर घने जंगल की ओर ले गया. जबकि उसके दोनों साथियों ने भागकर जान बचाई.

खून और मांस के टुकड़े मिलेः इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी 30 कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने तुरंत ही जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस बीच टीम को कई जगह पर बाघ के पंजों के साथ साथ खून, मांस के टुकड़े व एक जगह पर युवक की जींस मिली. टीम ने घंने जंगल में करीब 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद टीम वापस लौट गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.