Saturday, September 5, 2026

29 दिसंबर को होगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। प्रदेश में आगामी 29 दिसम्बर को राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जो कि रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगा।राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बात करते हुए है खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही।

खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी कि बात है कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ में लगभग चार लाख प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है जो कि हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम आने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करें। आज हमारे राज्य से बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ी कई खेलो में प्रतिभाग करने के साथ देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।कहा कि हमारी कोशिस है कि हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ उन्हें 38वे राष्ट्रीय खेलो के लिए तैयार करें।

*इन प्रतियोगिताओ का किया जाएगा आयोजन*

खेल महाकुम्भ 2022 के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विकासखण्ड, जनपद स्तर पर अण्डर-14, अण्डर- 17. अण्डर-21 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जाने के साथ जनपद स्तर पर सीधे 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, चिनअप / रस्सी कूद, बाल श्रो) एवं राज्य स्तर पर सीधे दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

*प्रतिभागियों की संख्या*

662 न्याय पंचायत स्तर पर दिनांक 1 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं वालीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें निम्नानुसार खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

*आयुवर्ग अंडर* -14

बालक-63054,बालिका-48993

*आयुवर्ग अंडर*-17

बालक-67027,बालिका-48934

*कुल*-बालक:130081,बालिका:97926

95 ब्लॉक स्तर पर एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो -खो,बालीवाल तथा सीधे ब्लॉक स्तर पर आयोजित फुटबाल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिनका विवरण निम्न है।

*आयुवर्ग अंडर*-14

बालक -23997,बालिका-15832

*आयुवर्ग अंडर*-17

बालक-27575,बालिका-18645

*आयुवर्ग अंडर*-21

बालक-21605,बालिका-11729

*कुल*:बालक-73177, बालिका-46206

13 जनपद स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो बालीबाल, फुटबाल,बैडमिंटन तथा टेबिल टेनिस, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो, बाक्सिंग, ताईक्वांडो, कराटे की सीधी आयोजित प्रतियोगिताओं में निम्नानुसार खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

*आयुवर्ग अंडर*- 14

बालक-4346,बालिका-3587

*आयुवर्ग अंडर*-17

बालक 5592,बालिका-4459

*आयुवर्ग अंडर*-21

बालक-4373,बालिका-3381

*कुल*-बालक: 14311, बालिका:11427

राज्य स्तर पर अण्डर-14, 17, 21 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो. ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, चिनअप / रस्सी कूद, बाल थो) एवं दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

*कुल इतने खिलाड़ियों ने अब तक किया प्रतिभाग*

इस प्रकार अब तक कुल 217569 बालक एवं 155559 बालिकाओं सहित कुल 373128 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा चुका है तथा लगभग 8000 खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाना है। वर्ष 2021 में आयोजित खेल महाकुम्भ में लगभग 2.25 लाख खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

खेल महाकुम्भ के सुअवसर पर खेल विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.