14 C
London
Saturday, July 27, 2024

प्रॉपर्टी कारोबारी ने चलायी गोली, बच्ची हुई जख्मी

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। रुद्रपुर के बागवाला में किराए के मकान में रहने वाले एक साढ़े चाल की बच्ची को प्रॉपर्टी कारोबारी ने गोली मार दी। गोली बच्ची के होठों पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल में जाकर बच्ची का हालचाल जाना। बच्ची के फुफेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की खिलाफ धारा 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मझपुर मझिला, बिहार हाल निवासी बागवाला बिगन, प्रॉपर्टी कारोबारी जयचंद जैन के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार दोपहर बिगन की साढ़े चार साल की बच्ची कंचन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर होली खेल रह रही थी। तभी मकान मालिक का बेटा दीपक जैन वहां आया और फर्श पर रंग बिखरा पड़ा देखकर बिफर गया तथा कहने लगा यह क्या गंदगी कर रखी है। जिस पर बिगन की भांजी मोनिका उसे साफ करने लगी। साथ में कंचन भी उसका हाथ बंटाने लगी। इस दौरान फिर दीपक जैन आया और गाली गलौज करते हुए घर खाली करने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने अपनी बगल से रिवाल्वर निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमे से एक गोली का खोखा उछलकर बिगन के भांजे रामजी साहनी को लगा तथा एक गोली कंचन के होठो पर जाकर लगी। जिससे उसका होंठ नीचे लटक गया। यह देख मौके से दीपक जैन फरार हो गया। उधर घायल कंचन को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली। साथ ही एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सिटी अमित कुमार एवं कोतवाल एनएन पंत ने जिला अस्पताल जाकर बच्ची का हालचाल भी जाना। मामले में बच्ची के फुफेरे भाई रामजी सहनी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिस पर पुलिस ने दीपक जैन के खिलाफ धारा 307 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »