Friday, September 4, 2026

BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को किया बर्खास्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीसीसीआई ने सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति पर सवाल उठ रहे थे  टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार (18 नवंबर) को चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है. जो उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।

इस बयान में आगे कहा गया कि, “कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित) का सदस्य रहा है, वह पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा. आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा किए जाने चाहिए.”

 

बीसीसीआई ने आवेदन के लिए मानदंड की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के लिए 5 पद खाली हैं. आवेदन करने वाले व्यक्ति ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. साथ ही उसने कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास ले लिया हो।

इसी महीने आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद कई खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद उनका टीम में चयन होने को लेकर सवाल उठे थे. इसके अलावा चयन समिति को बर्खास्त करने की मांग भी उठ रही थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.