Friday, September 4, 2026

दो करोड़ 27 लाख की लागत से बन रही सड़क का हुआ शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह व किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक छाबड़ा ने तीन पानी से लेकर कत्था फैक्ट्री तक निगम द्वारा बनवाई जा रही करतारपुर रोड़ के हाॅट मिक्स निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। लगभग 2.27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी और इस सड़क का निर्माण होने से दोनों राज्यों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जनता को हो रही दिक्कतों को देखते हुए इस बहुप्रतीक्षित सड़क को नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है। मेयर सिंह ने कहा उन्होंने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। डॉ छाबडा ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ मेयर रामपाल सिंह को मौक़ा दिया है वह उन पर खरा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा ने सड़क निर्माण के लिए मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क की मांग काफी समय से थी। उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क बनी हुई है अब सड़क निर्माण होने से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, सीमा गुप्ता, प्रीतम अरोरा, मनोज गुप्ता,भवन गुप्ता, सोनू चीमा,अमन दीक्षित, सुखविंदर सिंह, मलूक सिंह, मनोज कुमार, रजनीकांत तिवारी, ओमपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.