Monday, July 14, 2025

महंगाई से त्रस्त आम आदमी, भाजपा को जनसमस्या से कोई सरोकार नहीं, मीना

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह महंगाई रोकने में असफल रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में आगे आए।

शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं किच्छा बाईपास रोड स्थित झील के सामने शिवनगर मोड़ पर एकत्र हुई और उन्होंने अपने हाथों में रसोई गैस सिलेंडर के कटआउट और कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रही। शर्मा ने कहा कि महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सब्जी, अनाज, राशन, पेट्रो पदार्थ के साथ-साथ रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस का सिलेंडर आम आदमी को ₹1000 से भी ज्यादा मिल रहा है लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके। इस दौरान पार्षद प्रीति साना, पार्षद बबीता बैरागी, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, मोनिका ढाली, उमा सरकार, सीमा देवी, इंद्रावती, नीलिमा विश्वास, बकुल साना, बेबी सिकदर, रागिनी मिश्रा, सुनीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

 

Read more

Local News

Translate »