14 C
London
Saturday, July 27, 2024

मुख्यमंत्री बदलने ने नहीं होगा भाजपा का भला : बेहड़ 

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार के शासन के चार साल में प्रदेश की जनता बेहाल हो गयी है। इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि मुख्यमंत्री का बदला जाना है। इसके अलावा प्रदेश की जनता के हालात में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया है। बल्कि भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड को लूटने और छलने का काम किया है। सीएम बदलने से भाजपा का भला नहीं होगा और 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

बेहड़ अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुमलों के भरोसे सरकार बनाने वाली भाजपा का असल चरित्र सामने आ गया है। भाजपा नेतृत्व से पूछा कि अगर सेनापति के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत में कमी थी तो उनकी सेना यानि कैबिनेट के सभी मंत्री सही नहीं कहे जा सकते। भाजपा को जवाब देना होगा कि अगर कैबिनेट के सभी मंत्री इतना अच्छा ही काम कर रहे थे तो मुख्यमंत्री को बदलने की जरुरत क्यों पड़ी। बेहड़ ने कहा कि चार साल का भाजपा शासन विफलताओं का एक बड़ा स्मारक है। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जनता त्रस्त रही। इसी तरह भाजपा के घोषणा पत्र में होने के बाद भी किसानों की कर्ज माफ़ी नहीं की गई। प्रदेश में चार साल अफसरशाही हावी रही और अधिकारियों ने सत्ता को अपने इशारे पर नचाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से न ही राज्य का और न ही भाजपा का कोई भला होने वाला है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री से भी अधिक नकारा साबित होंगे। आरोप लगाया कि लड़कियों के पहनावे को लेकर नए सीएम के बयान से उनकी छोटी मानसिकता झलकती है। कहा कि जब तक तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री के बजट को जब तक समझेंगे तब तक चुनाव आ जायेंगे। वैसे भी चेहरा बदलने से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि कर्ज में डूबे प्रदेश का भाजपा सरकार ने बुरा हाल पहले ही कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का नाटक खेलकर सूबे को दो-दो उपचुनाव में धकेल दिया है। अब पौड़ी लोकसभा और मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा के चुनाव होंगे जिसमे जनता की गाढ़ी कमाई खर्च की जाएगी। उसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में भाजपा का यह ड्रामा जनता से छुपा नहीं है।

बेहड़ ने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और साल 2022 में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ। इस सरकार की नाकामी को जनता के बीच लेकर जाएँ और भाजपा से उन्हें सावधान करें। वार्ता में कांग्रेस नगराध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, अनिल शर्मा, बाबू खान मौजूद थे

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »