Friday, November 27, 2026

इंशोरेंस कंपनियो ने भी निजीकरण के विरोध में किया कार्य बहिष्कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। निजीकरण के खिलाफ बैंको के बाद अब इंशोरेंस कंपनियां भी खुलकर सामने आ गई है। शहर के इंशोरेंस कंपनियो के कर्मियों ने भी निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान इंशोरेंस कंपनी के कार्यालय बंद रहे और कामकाज ठप्प रहा। जिससे ग्राहको को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

कई कर्मचारी संगठनों से जुड़े दर्जनों इंशोरेंस कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय नहीं पहुंचे। जिससे उनके कार्यालय पर ताला लटका रहा। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि उन्होने पूरी मेहनत करके सरकार की योजनाओं को साकार किया है। उसके बावजूद केंद्र सरकार एक सुनियोजित ढंग से निजीकरण करने में तुली हुई है। साथ ही कर्मियों ने पे रिवाइज नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होने चेतावनी दी कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि सरकार नहीं मानेगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में दि न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी, आरेंटल इंडिया इंशोरेंस, यूनाइटेड इंडिया कंपनी और नेशनल इंडिया इंशोरेंस कंपनी के कर्मचारी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.